shiv raj singh

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सेन्ट्रल झोन काउंसिल के उपाध्यक्ष

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सेन्ट्रल झोन काउंसिल के उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। श्री चौहान के पूर्व काउंसिल के उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान More »

punjab

पंजाब : चार आईएएस तथा दो ​​पीसीएस अधिकारियों में फेरबदल

पंजाब सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से चार आईएएस और दो ​​पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है । सरकार के प्रवक्ता के अनुसार किरणदीप सिंह भुल्लर को आयुक्त, रूपनगर डिवीजन के प्रभारी के More »

punjab

पंजाब आठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार पंजाब सरकार द्वारा पुलिस महानिरीक्षक के पद से आठ आईपीएस अधिकारियों को किया गया है । जिनमे तीन आईपीएस अधिकारी  नरेश कुमार, राम सिंह और एस.एस. श्रीवास्तव की More »

up_IAS

उत्तर प्रदेश 15 आइएएस अधिकारियों के पदों में फेरबदल

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार देर रात  15 आइएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है । जिनमें पांच जिलों के जिलाधिकारी शामिल है । सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उत्तर प्रदेश प्रशासन More »

uttarpradesh

उत्तर प्रदेश पांच आईपीएस अधिकारियों के पदों में फेरबदल

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से पांच आईपीएस अधिकारियों के पदों में फेरबदल किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ओ.पी सागर को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, दलबीर सिंह यादव को DG ऑफिस,आर. More »

उषा शर्मा,अतिरिक्त महानिदेशक ,पर्यटन मंत्रालय

राजस्थान कैडर की 1985 बैच की आईएएस अधिकारी उषा शर्मा को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय में अतिरिक्त महानिदेशक नियुक्त किया जा रहा है ।उत्तर प्रदेश कैडर के 1989 बैच की आईएएस अधिकारी देवेश चतुर्वेदी का स्थान लेंगी ।सुश्री शर्मा वर्तमान में अपने गृह कैडर में कार्यरत है ।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सेन्ट्रल झोन काउंसिल के उपाध्यक्ष

shiv raj singh

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सेन्ट्रल झोन काउंसिल के उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। श्री चौहान के पूर्व काउंसिल के उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान का काउंसिल में कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा और अगले वर्ष 3 मई, 2013 को खत्म होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान वर्ष 2008-09 में भी इस काउंसिल के उपाध्यक्ष रहे हैं। सेन्ट्रल झोन काउंसिल में उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश राज्य शामिल हैं।

गोवा :डी. पी. द्विवेदी,निदेशक ,शिक्षा

गोवा सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में आईएएस अधिकारी  डी. पी. द्विवेदी को शिक्षा निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है ।
साथ ही साथ एफ.ओ. हाशमी  को गोवा औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार के साथ उद्योग,व्यापार और वाणिज्य के निदेशक रूप में नियुक्त किया गया है ।जबकि जयदेव सारंगी को आबकारी आयुक्त नियुक्त किया गया है ।

महाराष्ट्र: भूषण गगरानी,महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के सीईओ

महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1990 बैच के आईएएस अधिकारी भूषण गगरानी को महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया है ।

महाराष्ट्र:एसएस संधू प्रमुख सचिव, ग्रामीण विकास और जल संरक्षण

महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1984 बैच के आईएएस अधिकारी एसएस संधू को प्रमुख सचिव, ग्रामीण विकास और जल संरक्षण महाराष्ट्र के रूप में नियुक्त किया गया है ।

हरियाणा: राजबीर सिंह, सचिव, जीएडी

हरियाणा सरकारी द्वारा 1995 बैच के आईएएस अधिकारी राजबीर सिंह को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) तथा विशेष सचिव, सचिवालय की स्थापना तथा निगरानी और समन्वय विभाग  हरियाणा के रूप में नियुक्त किया गया है ।

के.दुर्गा प्रसाद, निदेशक, विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी)

आंध्र प्रदेश कैडर के 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी के.दुर्गा प्रसाद को निदेशक, विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के रूप में नियुक्त किया गया है ।

नरेन्द्र भूषण ,संयुक्त सचिव,कृषि और सहकारिता विभाग

उत्तर प्रदेश कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी नरेन्द्र भूषण को कृषि और सहकारिता विभाग,नई दिल्ली में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है ।

उत्कर्ष आर. तिवारी, निदेशक, DoPT

भारतीय राजस्व सेवा के 1995 बैच के अधिकारी उत्कर्ष आर. तिवारी को कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) में पांच साल की अवधि के लिए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है ।

मध्य प्रदेश : युवा आईएएस अफसर के अभिनव “आरोग्य केंद्र” होंगे सम्पूर्ण प्रदेश में

sanjay goel

मध्य प्रदेश में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन मे समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सम्पूर्ण स्वास्थ्य सबके लिए’ योजना का शुभारंभ मुख्यमन्त्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के समन्वय भवन सभागार में किया। इस योजना के ग्राम आरोग्य केन्द्र मुख्य धुरी के रुप में काम करेंगे।केन्द्र के सफल संचालन की जवाबदेही ग्रामसभा स्वास्थ्य विभाग इसमें मुख्य समन्वयक के रुप में सहयोग करेगा।

मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर मे कलेक्टर डॉ संजय गोयल द्वारा आरोग्य केन्द्र की अवधारणा लागू की गई थी। मूलत: बाल्य एवं शिशु रोग चिकित्सा में स्नातकोत्तर(एमडी) शिक्षा प्राप्त आईएएस अधिकारी डॉ संजय गोयल ने जून 2011 में सीहोर जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने के  पश्चात गा्रमीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान पाया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है, अर्थिक एवं प्रशिक्षित मानव संसाधन की पर्याप्त उपलब्धता भी नहीं है।किसी भी राष्ट्र की उन्नति हेतु सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य तत्व स्वस्थ्य मानव संसाधन है। अत: ‘पहला सुख निरोगी काया’ आर्दश वाक्य को ध्येय मानते हुए कलेक्टर डॉ गोयल ने उपलब्ध संसाधनों का समुचित सदुपयोग कर अधिकाधिक लोगों को उपयुक्त स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ‘आरोग्य केन्द’ की अवधारणा प्रस्तुत की।

सर्वप्रथम प्रायोगिक तौर पर सीहोर तहसील के ग्राम जमोनिया तालाब में आरोग्य केन्द की स्थापना कारवाई। आरोग्य केन्द्र के परिणाम उत्साहजनक रहे फिर तो कानवां निकल पड़ा।डॉ गोयल की  सुनियोजित कार्यप्रणाली एवं दूरदर्शिता रंग लाई और जिले के लगभग 800 गामों मे आरोग्य केन्द्र खोले गये।

सम्पूर्ण धरातल पर हुए उत्कृष्ट कार्य किसी व्यक्ति के नि:स्वार्थ भाव से किए गए सद्संकल्प का ही मूर्त रुप है।जो सद्संकल्प जितने नि:स्वार्थ भाव एवं परहित के उद्देश्य से लिया जाता है वह उतने ही व्यापक रुप से विस्तार पाता है। कलेक्टर डॉ संजय गोयल के नवाचाल ‘आरोग्य केन्द्र’ के परिणाम इतने उत्साहजनक रहे कि प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त डॉ मनोहर अगनानी ने गुरुवार 3 मई 2012 को वीडियो कांफ्रेन्सिंग में सभी सीएमएचओ व सिविल सर्जन को प्रत्येक ग्राम में आंगनवाड़ी केन्द्रमें ग्राम आरोग्य केन्द्र स्ािापित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के नवाचार का लाभ प्रदेश के समस्त ग्रामवासियों को मिलेगा।शीघ्र ही राष्ट्रीय स्तर पर भी इस नवाचार को लागू किए जाने की पूर्ण संभावना है। कलेक्टर डॉ गायेल का यह सद्कार्य जहॉ ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर सबित होगा वहीं अन्य अधिकारीयों को भी नवाचार हेतु प्रेरित करेगा।

कलेक्टर डॉ गोयल द्वारा सिहोर जिले में रोपा गया अरोग्य केन्द्र रुपी पौधा समय के साथ निरंतर सवंर्धित एवं परिवर्धित होते हुए प्रदेश व्यापी विशाल वट वृक्ष में परिवर्तित हो गया जिसकी छावं तले प्रदेश की ग्रामीण जनता अरोग्य सुख प्राप्त करेगी।

सम्पूर्ण स्वास्थ सबके लिए योजना के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम में एक आरोग्य केन्द्र की स्थापना इस योजना की पहजी कड़ी होगाी। इसके बाद 10-12 ग्राम के समूह पर एक सेक्टर का गठन किया जायेगा जिसके प्रभार में एक चिकित्सक की जवाबदेही निश्चित की जायेगी।सेक्टर विकासखण्ड के प्रति उत्तरदायी होगा तथा प्रत्येक विकासखण्ड अनुभाग स्तर के एक अधिकारी को इसका उत्तरदायित्व दिया जाएगा।इस प्रकार व्यूह-रचना के माध्यम से राज्य एवं केन्द्र प्रवर्तित स्वास्थ्य योजनाओं का क्रियन्वयन भौतिक,वित्तीय एवं गुणवत्ता के मापदण्डो के अनुरुप किया जायेगा।